IES टाॅपर को मिल रहीं बधाइयां, सारथी फाउंडेशन ने मां से कही दिल छू लेने वाली बात

205
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति के सदस्यों ने आज इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस में ऑल इंडिया में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हल्द्वानी के बेटे अभय जोशी (IES Topper Abhay Joshi) को शुभकामनाएं दीं। समित के सदस्य अभय जोशी के निवास पर पहुंचे थे।

मुलाकात के दौरान अभय जोशी (IES Topper Abhay Joshi) ने बताया कि वे 2004 में हलद्वानी आए थे और उन्हें दून पब्लिक स्कूल खोलिया कंपाउंड कलावती चौराहा नवाबी रोड पर एडमिशन मिला। स्कूली शिक्षा यहीं से हुई। तत्पश्चात ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से की।

अपने बातों में अभय (IES Topper Abhay Joshi) ने बताया कि इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस की पढ़ाई के लिए उन्होंने घर पर ही मेहनत की और डिजिटल तरीके से किताबों का अध्ययन किया। उन्होंने सभी बच्चों को कहा की यदि आप अपने आप पर विश्वास करते है और सच्ची लगन से मेहनत करते हैं तो आप निश्चय ही सफलता को प्राप्त करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर क्राइम- ऑनलाइन गेम की लत लगाकर लाखों की ठगी, अब दी जा रही धमकी

सारथी परिवार से नवीन पंत, गिरिश चंद्र लोहनी और ज्ञानेंद्र जोशी ने उनकी माता को बधाई देते हुए कहा कि आप जैसे माता जिन्होंने अपने पुत्र को हर मुश्किल में उसको सहयोग दिया आप निश्चय ही बधाई के पत्र है।

मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले हैं अभय जोशी

शीशमहल शिवालिक विहार फेज टू निवासी अभय जोशी (IES Topper Abhay Joshi) मूल रूप से अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। पिता ललित मोहन जोशी का बचपन में ही देहांत हो गया था। मां दया जोशी जलागम विभाग में कार्यरत हैं। अभय ने 10वीं तक की पढ़ाई दून पब्लिक स्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेंट पाल स्कूल से पूरी की। दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में आनर्स और स्नातकोत्तर की डिग्री ली। इसके बाद बाद दो साल निजी कंपनी में काम करते हुए सिविल सर्विसेज की पढ़ाई जारी रखी। यूपीएससी की परीक्षा में दूसरी बार शामिल होने के बाद अभय ने शानदार सफलता हासिल की। इस सफलता के लिए उन्होंने अपनी मां व गुरुजनों की प्रेरणा बताया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम से लखनऊ-अयोध्या बस सेवा इतने दिन से बंद, डिपो प्रबंधन बेपरवाह
ये है अभय का टारगेट

अभय ने कहा कि वह आर्थिक सुधारों की दिशा में विशेष काम करना चाहते हैं। साथ ही उनका सपना आर्थिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद- स्कूटी से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।