भाजपा प्रदेश प्रभारी के बयान से चढ़ा कांग्रेस और आप कार्यकर्ताओं का पारा, मुकदमा दर्ज कराने पहुंच गए कोतवाली, जानें ऐसा क्या हुआ

569
खबर शेयर करें -

देहरादून। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम पर भड़क गए हैं और देहरादून कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

दरअसल, ये मामला दुष्यंत गौतम के उस बयान से जुड़ा है, जो उन्होंने कल रविवार को देहरादून के पैसिफिक होटल में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में कही थी। बैठक में गौतम ने गांधी परिवार पर अभद्र टिप्पणी कर दी थी। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी वह कुछ अनर्गल बयानबाजी कर गए थे। इसी को लेकर दोनों दलों ने भाजपा महामंत्री पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

क्या कहा था दुष्यंत गौतम ने

बैठक में दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा था कि- हमें 14 अगस्त 1947 को भी याद रखना चाहिए। उस समय नेहरू के पक्ष में कोई नहीं था। सब सरदार पटेल के पक्षधर थे, लेकिन देश के टुकडे हो गए और नेहरू प्रधानमंत्री बन गए। उस समय 10 लाख लोगों की शहादत हुई, केवल नेहरू की प्रधानमंत्री बनने की जिद के कारण। इसके बाद वह आगे भी नहीं रुके और उन्होंने कहा कि एक ओर मां और बेटे जमानत पर हैं दूसरी और प्रधानमंत्री की मां 10 बाई10 के कमरे में रहती हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, प्रियंका गांधी की शादी हिंदू से नहीं हुई है, लेकिन उन के परिजन अपने को ब्राह्मण घोषित करने का प्रयास कर रहे हैं। देश की जनता यह देख रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी पप्पू बनना बंद करें और और जनता के मर्म समझे। दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि आज लड़ाई देश के जयचंदो से चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी के लिए रामगढ़ से हल्द्वानी आ रहे थे चिकित्साधिकारी कि अचानक हो गया इतना बड़ा हादसा और चली गई जान...
कांग्रेस ने दी तहरीर

इस बयान के बाद कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ प्रदेशभर में प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग उठाई। कांग्रेसियों ने शहर कोतवाली में पुलिस को तहरीर दी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने आरोप लगया कि भाजपा प्रदेश प्रभारी ने महिला मोर्चा के कार्यक्रम में राहुल गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की। इससे कांग्रेसजनों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में नहाते समय बह गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
केजरीवाल के खिलाफ टिप्पणी पर आप का चढ़ा पारा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा के प्रभारी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए आप कार्यकर्ताओं ने भी कोतवाली में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रभारी के खिलाफ तहरीर दी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। आप की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया की अगुवाई में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तराखंड समेत इन राज्यों में सूखे की मार

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।