Bareilly-कांग्रेस ने पांच सीटों पर देर रात तक नहीं खोले अपने पत्ते, केके शर्मा पर लग सकता दांव

337
खबर शेयर करें -

बरेली। 18वीं विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी राजनैतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों को घोषित कर चुके है। कांग्रेस भी चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है लेकिन पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। जिससे दावेदार लगातार हर संभव प्रयास करने का दमखम लगा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस की सूची आने की संभावना जताई जा रही थी, मगर देर रात तक सूची जारी नहीं की गई।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया शहर विधानसभा से केके शर्मा का नाम की चर्चा चल रही है। इनके नाम पर मुहर लग सकती है। वहीं बिथरी से अलका सिंह तो भोजीपुरा से तसव्वर खां का नाम की चर्चा है। सपा, भाजपा और बसपा के उम्मीदवार के नामों की घोषणा होने के बाद उम्मीदवार नामांकन कराने में जुट गए हैं, लेकिन कांग्रेस के सभी दावेदार मैदान में नहीं आने से समर्थक भी बेचैन हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा, कांग्रेस समेत इन प्रत्याशियों ने कराए नामांकन

 

कांग्रेस की तरफ से पहली सूची में कैंट से सुप्रिया ऐरन, आंवला से ओमवीर यादव, मीरगंज से इलियास अंसारी तो बहेड़ी से संतोष भारती शामिल थीं लेकिन सुप्रिया ऐरन कांग्रेस छोड़ सपा में चली गयीं। नवाबगंज से ऊषा गंगवार को अपना प्रत्याशी बनाया था।

 

कैंट, शहर, फरीदपुर, भोजीपुरा और बिथरी चैनपुर से प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो सकी है। मंगलवार को कांग्रेस की सूची आने की उम्मीद थी। मगर देर रात तक सूची जारी नहीं हो सकी। बिथरी विधानसभा से भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुई अलका सिंह, भोजीपुरा से तसव्वर खां और कैंट विधानसभा से हाजी इस्लाम बब्बू के नाम की चर्चा जोरशोर से चल रही है। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने बताया कि मंगलवार को सूची जारी होने की उम्मीद थी। मगर देर रात तक जारी नहीं हो सकी। बुधवार को कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।