पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पर हमले को लेकर कांग्रेस रविवार को करने जा रही ऐसा, पढ़िए बड़ा एलान

522
खबर शेयर करें -

श्रीनगर गढ़वाल : बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पूर्व विधायक पुत्र संजीव आर्य पर हमले के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ मुख्यमंत्री आवास पर धरना देकर बैठने का एलान कर दिया है। रविवार को पार्टी के सभी नेता पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सीएम आवास पर धरना देंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने यह घोषणा करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा सरकार बहुत निम्न स्तर पर उतर आई है। यशपाल आर्य और संजीव आर्य दोनों ही जनप्रिय नेता हैैं। उनके जाने से भाजपा को नुकसान होना तय है। इसीलिए इस तरह की ओछी हरकतें कराई जा रही हैैं। पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और मुख्यमंत्री आवास पर धरना देकर दोनों की सुरक्षा और दोषियों को तत्काल जेल भेजने व कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने घोटा पति का गला, अस्पताल ले जाने पर उठ गया हत्या के रहस्य से पर्दा

गोदियाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे पर भी कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि मोदी एक प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि भाजपा नेता के रूप में देहरादून पहुंचे थे। कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर भाजपा वोटों की खेती कर रही है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन और चारधाम सड़क परियोजना दोनों 2014 से पहले की तत्कालीन यूपीए सरकार की योजनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष- मोदी की 400 पार की माला में 5 कमल उत्तराखंड से गूंथे जाना तय

2014 से 2016 के बीच भाजपा चुप रही और 2016 में इसे आलवेदर रोड परियोजना का नाम दे दिया गया। गोदियाल श्रीनगर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देहरादून से दिल्ली तक बनने वाले आर्थिक गलियारे पर भाजपा यह बताए कि इससे उत्तराखंड को क्या लाभ मिलेगा। सच्चाई यह है कि योजना का 99 प्रतिशत क्षेत्र और उसका सीधा लाभ उप्र को मिलने वाला है। इससे साफ है कि प्रधानमंत्री जनता को किस तरह गुमराह कर रहे हैैं।