नवरात्रि पर कांग्रेस नेता वरुण प्रताप भाकुनी ने कन्याओं को दिया यह तोहफा, हो रही प्रशंसा…

212
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी : कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वरुण प्रताप भाकुनी ने नवरात्र के मौके पर कन्याओं को हरियाली का संदेश देते हुए पौधों का वितरण किया।

आश्रम सेवा समिति वृद्ध आश्रम परिवार की ओर से चल रहे वृक्ष लगाओ-जीवन बचाओ अभियान में भाग लेते हुए कांग्रेस के युवा नेता वरुण प्रताप भाकुनी ने शीतला देवी मंदिर रानीबाग में पौधा वितरण किया। उन्होंने कहा यह पौधा जीवन में हरियाली लाने और जीवन को बचाने का विकल्प है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के चलते ना जाने कितने लोगों ने अपनी जान गवा दी। उस वक्त लोगों को हरियाली के महत्व का एहसास हो रहा था, इसीलिए वृद्ध आश्रम की ओर से पौध रोपण का किया गया, अभियान बहुत अच्छी पहल है।

यह भी पढ़ें 👉  अब यहां हुआ हादसा- अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा वाहन, एक की मौत