कांग्रेस ने खटीमा से शुरू की परिवर्तन यात्रा, एक अरसे बाद एक मंच पर दिखाई दिए पार्टी के दिग्गज नेता

183
खबर शेयर करें -

खटीमा। विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस ने खटीमा से राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि देकर परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा की शुरुआत के साथ ही कांग्रेस ने चुनावी अभियान का बिगुल भी बजा दिया है। इस दौरान कांग्रेस के सारे दिग्गज एक मंच पर दिखाई दिए, जिसके जरिए उन्हाेंने पार्टी के अंदर उठी गुटबाजी को दबाने का भी प्रयास किया है। इन दिग्गजों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के साथ कांग्रेस के चारों कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद हैं।

इस मौके पर हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार से साढ़े चार सालों के भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए आज से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस पार्टी महिलाओं के सम्मान, किसानों को न्याय देने, अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करने के लिए सदा तत्पर रही है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि वह शहीदों की पावन भूमि खटीमा से परिवर्तन यात्रा शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का काम करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पड़ोसी के घर सोया था परिवार, घर में अचानक लग गई आग, मचा हड़कंप

आम आदमी पार्टी विरोध में उतरी

इधर, कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के नानकमत्ता पहुंचने से पूर्व गुरुद्वारा साहिब को आने वाले मार्ग पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता हाथों में काले झंडे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नानकमत्ता आने का विरोध कर उनके खिलाफ नारेबाजी करने लगे ।जिन्हें पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद समझा बुझाकर आगे बढ़ने से रोकते हुए स्थिति को सामान्य किया। तभी अचानक वहा किसान कार्यकर्ता भी दर्जनों की संख्या में पहुंच कर किसान एकता और हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। वही दोनों पक्ष आमने सामने होने के चलते स्थिति तनावपूर्ण बन गयी। वही मौके पर पुलिस बल की संख्या कम होने की वजह से वहा मौजूद पुलिस कर्मियों के हाथ-पाव फूल गए। जैसे-तैसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा, कांग्रेस समेत इन प्रत्याशियों ने कराए नामांकन

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड में ये होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।