पेट्रोल के बढ़ते दामों से कांग्रेसियों में भड़की आक्रोश की आग, नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हिर्देश ने तो यहां तक कह डाला

456
खबर शेयर करें -

 

सौरभ बजाज/राजू अनेजा

हल्द्वानी/लालकुआं : पेट्रो मूल्यवृद्धि के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। हल्द्वानी से लेकर लालकुआं और नैनीताल में प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने सरकार से इस्तीफे की मांग कर डाली।

हल्द्वानी में सैकड़ों कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हिर्देश ने कहा कि भाजपा सरकार की कमजोर नीतियों में जनता की कमर तोड़कर रख दी है। आने वाले विधामसभा चुनावों में उत्तराखंड की जनता भाजपा को राज्य से बाहर का रास्ता दिखाने को तैयार बैठी है।
इधर, लालकुआं में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।

आक्रोश की आग में भस्म हो जाएगी भाजपा : दुर्गापाल

लालकुआं । नगर कांग्रेस अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह एवं बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी के नेतृत्व में लालकुआं पंजाब नेशनल बैंक के समीप पेट्रोल पंप पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जरूरी खाद्य सामग्री सहित पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में भाजपा की केंद्र सरकार व राज्य सरकार के खिलाफ हाथों में तख्तियां लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने कहा कि बढ़ती महंगाई से चारों ओर त्राहिमाम मचा हुआ है डीजल पेट्रोल के साथ साथ खानेेे के तेल के मूल्य आसमान छू रहे हैं उन्होंने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा सरकार केेे राज में आम आदमी 2 जून की रोटी के लिए भी मोहताज हो गया है। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा ने कहा कि मोदी सरकार ने हर गरीब इंसान के थाली से रोटी छीनने का काम किया है उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव मेंं देगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष गुरदीप सिंह ने कहा कि भाजपा ने हमेशा छलावा किया है भाजपा सरकार गरीबों की हत्यारी बन गई है आगामी चुनाव में मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी ने कहा कि जब तक महंगाई पर अंकुश नहीं लगेगा यह विरोध प्रदर्शन का सिलसिला ऐसे ही चलता रहेगा। गरीब मजलूम की आवाज कांग्रेस पार्टी हमेशा रही है अपने वादे के मुताबिक भाजपा सरकार व राज्य सरकार को बढ़ती महंगाई पर रोक लगानी चाहिए। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मन्त्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पी0सी0सी0 सदस्य हरेंद्र सिंह बोरा,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राम बाबू मिश्र,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सन्ध्या डालाकोटी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कैलाश पन्त, नगर महामंत्री गुरदयाल सिंह मेहरा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू, विधानसभा मीडिया अध्यक्ष कफिल अहमद सलमानी, महिला प्रदेश कांग्रेस सचिव बिना जोशी,महामंत्री केदार दानू, शेखर जोशी,सभासद हेमन्त पाण्डे, हाजी अयूब अहमद, शेखर जोशी, जीवन कबड़वाल,विमला जोशी,गिरधर बम,खीमानंद दुम्का,राजकुमार शर्मा,मोहन कुडाई,फिरोज खान,तपिश बडोला,सईद सिद्दीकी सहित दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट