Corona in india : नीट की परीक्षा भी स्थगित, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर दी यह जानकारी

458
खबर शेयर करें -

 

नई दिल्ली : कोरोना महामारी की रफ्तार का असर अब नीट पीजी परीक्षा पर भी पड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष बर्धन ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने जानकारी दी कि अब रविवार (18 अप्रैल) को होने वाली परीक्षा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यह कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए निर्णय लिया गया है। neet-pg की अगली तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि संक्रमण की तेज रफ्तार के बीच परीक्षा करा पाना बहुत ज्यादा असुरक्षित लग रहा था। परीक्षा में शामिल होने वाले मेडिकल छात्रों ने भी कोविड-19 वायरस की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए नेट परीक्षा को स्थगित कर देने की मांग की थी। इन लोगों ने टि्वटर हैशटैग आदि के जरिये नीट पीजी परीक्षा स्थगित करो का अभियान भी चलाया था।
इधर, एनबीई ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए 14 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे। इससे मेडिकल के छात्रों में आक्रोश भी बढ़ गया था। इस देशव्यापी परीक्षा के लिए 1,74,886 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 24,360 ने डॉक्टर ऑफ मेडिसिन के लिए और 12,690 प्रतियोगियों ने मास्टर ऑफ सर्जरी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें से 922 पीजी डिप्लोमा सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन है।