spot_img

धारदार हथियार से काट लिया प्राइवेट पार्ट, कराहने की आवाज सुन पहुंचे परिजन, जानिए फिर क्या हुआ

न्यूज जंक्शन 24, बदायूं।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी में एक युवक ने गुरुवार तड़के धारदार हथियार से अपना प्राइवेट पार्ट काट दिया। उसके कराहने की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे। युवक अचेत होता जा रहा था। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली में भर्ती कराया गया है। युवक ने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा नहीं हुआ है।

घटना इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी की है। यहां रहने वाला 40 वर्षीय भुवेंद्र गुप्ता उर्फ कल्लू गांव में ही किराना की दुकान चलाता है। बुधवार रात उसकी पत्नी समेत दो बच्चे व माता-पिता घर के निचले हिस्से में सो रहे थे। जबकि कल्लू अकेला छत पर सोने चला गया। तड़के लगभग साढ़े तीन बजे उसके कराहने की आवाज सुनकर परिजनों की नींद टूट गई। परिवार वाले छत पर पहुंचे तो वहां कल्लू खून से लतपथ पड़ा था।
यह देख पूरे परिवार में अफरातफरी मच गई। परिजन उसे चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए लेकिन हालत में सुधार न होते देख वहां से बरेली रेफर कर दिया। इधर, चर्चा है कि वह तांत्रिक क्रिया कर रहा था और इसी कारण उसने अपना प्राइवेट पार्ट काटा है। जबकि कुछ लोगों के मुताबिक पत्नी से उसका कई दिन से मनमुटाव चल रहा था। बताया जाता है कि कुछ साल पहले वह गैर जिले में रहकर नौकरी करता था लेकिन कुछ वक्त पहले यहां लौट आया और किराना की दुकान खोल ली।

थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि ऐसा घटनाक्रम फिलहाल हमारे संज्ञान में नहीं आया है। परिजनों ने किसी तरह की कोई तहरीर नहीं दी है। फिर भी पुलिस को गांव भेजकर पूरा मामला पता कराया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!