दीपिका कुमारी ने रचा इतिहास, तीन स्वर्ण पदक जीतकर बनीं दुनिया की नंबर वन तीरंदाज

150
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। भारत की स्टार महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी ने पेरिस में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में इतिहास रच दिया है। विश्व कप में एक के बाद एक कर तीन स्वर्ण पदक जीतकर वह दीपिका दुनिया की नंबर एक महिला तीरंदाज बन गई हैं। विश्व तीरंदाजी ने सोमवार को अपनी ताजा रैंकिंग जारी की, जिसमें दीपिका को पहला स्थान मिला। दीपिका कुमारी ने दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है।

रांची की 27 वर्षीया दीपिका कुमारी ने साल 2012 में पहली बार तीरंदाजी में शीर्ष स्थान हासिल किया था। रविवार को दीपिका ने व्यक्तिगत और मिश्रित स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किए।

सोमवार को विश्व तीरंदाजी की तरफ से आधिकारिक ट्वीट कर कहा गया कि दीपिका कुमारी ने विश्व तीरंदाजी में पहली रैंक हासिल कर ली है। दीपिका कुमारी ने पहले अंकिता भकत और कोमालिका बारी के साथ महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में मैक्सिको को आसानी से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने अपने पति अतानू दास के साथ 0-2 से पिछड़ने के बाद नीदरलैंड के सेफ वान डेन और गैब्रिएला की जोड़ी को 5-3 के अंतर से हराते हुए गोल्ड मेडल पर निशाना साधा। इसके बाद दीपिका ने व्यक्तिगत स्पर्धा में रूस की 17वीं रैंक प्राप्त एलिना ओसीपोवा को 6-0 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। दीपिका के ओवर ऑल पदकों की बात की जाए तो वह 9 स्वर्ण, 12 रजत और 7 कांस्य पदक जीतने में सफल रही हैं।

दीपिका की इस कामयाबी पर उनके पिता ने प्रसंन्ता जाहिर करते हुए कहा, हम दीपिका की इस उपलब्धि से बहुत खुश हैं, उसका अगला लक्ष्य ओलंपिक में मेडल हासिल करना है। हम उम्मीद करते हैं कि वह अपने पति के साथ ओलंपिक से स्वर्ण पदक लाएगी।

 

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।