रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उत्तराखंड को बड़ी सौगात, प्रदेश के छह पुलों का किया उद्घाटन। जानिए इन पुलों से यह होगा फायदा

127
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने साेमवार को लद्दाख से उत्तराखंड के छह पुलों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए सड़कें व पुल बेहद जरूरी हैं। पुल व सड़कों जहां सामरिक महत्व के लिए आवश्यक हैं, वहीं पर्यटन के लिहाज से भी जरूरी हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश के 75 अन्य पुलों व सड़कों का भी उदघाटन किया।

सोमवार को लददाख से आयोजित वर्चुअल उद्घाटन समारोह में रामनगर के ढिकुली स्थित एक रिजॉर्ट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी शामिल थे। उदघाटन के बाद सीएम ने कहा कि दूरस्थ व दुर्गम स्थलों में जाने के लिए सड़कें व पुलें बननी चाहिए। मोदी सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। लगातार सड़कें व पुल बनाए जा रहे हैं। मोदी सरकार में ही राज्य के सीमांत क्षेत्रों में छह पुलों का निर्माण अभूतपूर्व उपलब्धि है। सीएम ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कार्य की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बर्फवारी में भी बीआरओ ने अथक मेहनत से सड़क निर्माण किया। सीमांत क्षेत्र की इन पुलों के निर्माण होने से स्थानीय जनता को लाभ होगा। सैन्य गतिविधयां आसान होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  यहां नदी में गिरी कार- दो भाईयों समेत चार की गई जान

ये हैं छह पुल

जोशीमठ-मलारी, ऋषिकेश-धरसूं, जौलजीवी-मुनस्यारी, जौलजीवी-मुनस्यारी, तवाघाट-घटटाबगड़, मुनस्यारी-बुग्डयार-मिलम।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  कारोबारी के घर सशस्त्र बदमाशों का धावा, लाखों की नगदी और सोना लूटा

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।