गंगा दशहरा पर हरिद्वार में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 16 लाख ने लगाई डुबकी

735
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हरिद्वार। गंगा दशहरा पर्व पर आज धर्मनगरी में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा घाटों पर उमड़ हुई है। हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड सहित अलग-अलग घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर स्नान किया। स्नान के उपरांत सभी देवी देवताओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया। सुबह 10 बजे तक 16 लाख 30 हजार श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके थे। माना जाता है कि गंगा आज के दिन ही धरती पर अवतरित हुई थीं। गंगा ने भागीरथ के पुरखों का उद्धार किया था। इसीलिए हरकी पैड़ी पर आज के दिन ब्रह्मकुंड में स्नान का बड़ा महत्व माना जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में नहाते समय बह गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ

कोरोनाकाल के दो साल बाद पर्व स्नानों पर भीड़ उमड़ रही है। चारधाम यात्रा होने से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और आईजी डा. योगेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में दो दिनों के स्नान पर्व ड्यूटी के लिए नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ कर उनकी ड्यूटी समझाई। डीएम ने कहा कि नौ जून को गंगा दशहरा और 11 जून को निर्जला एकादशी है। दोनों हिंदू आस्था के बड़े पर्व हैं। कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने पर समस्त व्यवस्थाओं को चुनौती के रूप पूर्ण करना होगा। आईजी डॉ. योगेंद्र रावत ने अधीक्षक नगर को मेले का प्रभारी अधिकारी नामित किया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट

गंगा स्नान के लिए आधी रात के बाद से ही यहां पर स्नान करने के लिए लोग पहुंच गए थे। लोग अनवरत हरकी पैड़ी पर ब्रह्मकुंड में आस्था की डुबकियां लगा रहे हैं। लोगों को लगता है कि गंगा में लगाई उनकी एक डुबकी सारे पापों को निवारण कर सकती है। आज के दिन गंगा स्नान से उनको पुण्य मिलने के साथ मोक्ष की प्राप्ति होगी। इसी कामना के साथ लोग हरिद्वार पहुंच रहे हैं।