पीएम मोदी के एक फैसले से दबाव में धामी सरकार, देवस्थानम बोर्ड करेंगे भंग

818
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा के बाद से उत्तराखंड की धामी सरकार दबाव में है। यह दबाव देवस्थानम बोर्ड (Uttarakhand Devasthanam Board)को लेकर है। कहा जा रहा है कि अगर पीएम मोदी कृषि काननूों को वापस ले सकती है तो उत्तराखंड सरकर देवस्थानम बोर्ड (Uttarakhand  Devasthanam Board)को भंग क्यों नहीं कर सकती। वैसे भी सरकार को चारधामों के हक हकूकधारियों और पुरोहितों का लगातार विरोध झेलना पड़ रहा है। इसे देखते हुए चर्चा हो रही है कि सरकार देवस्थानम बोर्ड भंग कर सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट

सियासी गलियारों में भी चर्चा है कि उत्तराखंड सरकार ने देवस्थानम बोर्ड (Uttarakhand Devasthanam Board) को वापस लेने का मन बना लिया है। बुधवार शाम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस संबंध में स्पष्ट संकेत दिए हैं। मदन कौशिक (madan kaushik) ने कहा जल्द ही सरकार देवस्थानम बोर्ड को लेकर बड़ा एलान करने वाली है। उन्होंने कहा राज्य सरकार भावनाओं के अनुरुप ही देवस्थानम बोर्ड (Uttarakhand Devasthanam Board) पर फैसला लेगी।

देवस्थानम बोर्ड (Uttarakhand Devasthanam Board)को लेकर अब धामी सरकार नरम पड़ती दिखाई दे रही है। लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे तीर्थ पुरोहितों के आक्रोश के आगे धामी सरकार देवस्थानम बोर्ड पर बड़ा फैसला ले सकती है। बताया जा रहा है कि सरकार देवस्थानम एक्ट को वापस ले सकती है। इसका लान अगले एक-दो दिन में हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  संपत्ति के लालच में सौतेली मां ने कर दिया मासूम बेटी का कत्ल, गिरफ्तार

ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।