धामी के शपथ ग्रहण का समय फाइनल, आज इतने बजे शपथ लेते ही बन जाएंगे राज्य के 11वें सीएम

130
खबर शेयर करें -

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए सीएम बन गए हैं। वह रविवार शाम पांच बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम के लिए उनका नाम तय होने पर उन्होंने रविवार सुबह कार्यवाहक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के भागीरथीपुरम स्थित आवास जाकर उनसे भेंट की। इसके बाद धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी भेंट की।

यह भी पढ़ें : Uttrakhand breaking : उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने से पहले भाजपा में फिर फूटा गुस्से का बम, महाराज और हरक दिल्ली रवाना। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह संभाला मोर्चा

यह भी पढ़ें : युवा हाथों में प्रदेश का राज, जानिए उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बारे में सबकुछ

तीरथ सिंह रावत के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी को चुना गया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम का एलान होने के बाद पहले वे कल ही शपथ लेने वाले थे, लेकिन बाद में इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री हैं और कुमाऊं मंडल से पांचवें और बीजेपी के तीसरे मुख्यमंत्री हैं।

शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी राज्य के सबसे युवा सीएम भी बन जाएंगे। धामी आरएसएस के करीबी माने जाते हैं और बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।