आफत वाली बारिश : अब नैनीताल में भारी भूस्खलन, पहाड़ी से भरभराकर गिरे बोल्डर, मचा हड़कंप

191
खबर शेयर करें -

नैनीताल। बारिश पहाड़ों पर आफत बनकर बरस रही है। इससे सरोवर नगरी में भी खतरा बढ़ गया है। पहले से ही बलियानाला भूस्खलन से डर के साए में जी रहे लोगों के लिए अब नई मुसीबत आ खड़ी हुई है। यहां ठंडी सड़क क्षेत्र में तीन दिनों से भूस्खलन हो रहा है, जिसके कारण पहाड़ी से भरभराकर बड़े-बड़े पत्थर सड़क तक गिर रहे हैं। रविवार को दिन में पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद रात में एक बार फिर मिट्टी व मलबे के साथ विशालकाय बोल्डर सड़क पर आ गिरे। पुलिस ने इस इलाके में खतरे को देखते हुए आवाजाही पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में भीषण अग्निकांड- कई झोपड़ियों हुई राख

रविवार को ठंडी सड़क क्षेत्र में पाषाण देवी मंदिर के आगे पहाड़ी से भूस्खलन शुरू हुआ था। रात में इसकी रफ्तार और तेज हो गई। सोमवार सुबह भी पत्थरों की बरसात हुई। भूस्खलन से पहाड़ी के समीप डीएसबी परिसर को हॉस्टल को खतरा पैदा हो गया है। ठंडी सड़क क्षेत्र में शहर के लोग मॉर्निंग व इवनिंग वॉक पर निकलते हैं। यहां झील किनारे सेल्फी प्वाइंट होने की वजह से पर्यटक जोड़ों की भी उपस्थिति रहती है। आधा दर्जन से अधिक मंदिर भी सड़क से सटी पहाड़ियों पर बने हैं। विभिन्न पर्व पर भी भक्तों की आवाजाही होती है। इधर सोमवार को भारी भूस्खलन के बाद लोनिवि की ओर से मलबा हटाने के लिए बुलडोजर लगाया गया है। एतिहात के तौर पर लोगों को खतरे से आगाह करने के लिए बोर्ड लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी के लिए रामगढ़ से हल्द्वानी आ रहे थे चिकित्साधिकारी कि अचानक हो गया इतना बड़ा हादसा और चली गई जान...

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।