
न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर।
हमारे नीति-नियंता ही कितना फ़्रॉड कर रहे हैं, ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष इसका बड़ा उदाहरण है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने त्रिनाथ विश्वास की मार्कशीट फर्जी मिली है, जांच में खुलासा होने के बाद पंतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। विश्वास का जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद और सदस्यता दोनों ही जाना तय माना जा रहा है।
पंचायत चुनाव में त्रिनाथ विश्वास जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे, बाद में उनको जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुना गया। उसके बाद एक शिकायत में आरोप लगा कि त्रिनाथ विश्वास ने नामांकन पत्र में फर्जी मार्कशीट संलग्न की है। इस पर की गई जांच में शिकायत सही पाई गई। जांच रिपोर्ट के बाद डीपीआरओ विद्या सिंह सोमनाल ने ही पन्तनगर थाने में धोखाधड़ी की तहरीर दी थी। पंतनगर पुलिस ने त्रिनाथ विश्वास पुत्र देशबंधु विश्वास निवासी दिनेशपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Be the first to comment