दहेजलोभी पति ने पार कर दीं जुल्म की सारी हदें, पिटाई कर निजी अंगों को पहुंचाया नुकसान

188
Woman murdered for dowry
खबर शेयर करें -

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से हैरान करने वाली खबर है। यहां के मिलक में एक महिला के साथ उसके ही पति ने अमानवीयता की सारी हदें पार कर दीं। उसने न सिर्फ महिला को पीटा, बल्कि क्रूरता की हदें पार करते हुए उसके निजी अंगों को भी नुकसान पहुंचाया।

पीड़ता कोतवाली क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। दो साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। दंपती की एक बेटी भी है। शिकायत लेकर कोतवाली पहुंची महिला ने कहा है कि पति आए दिन उसे दहेज को लेकर शारीरिक एवं मानसिक यातनाएं देता है। विरोध करने पर बुरी तरह पीटता है।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ और पुलिस को बड़ी सफलता- लाखों की चरस के साथ अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

शनिवार को उसने जुल्म की सारी हदें पार कर दीं। पिटाई करते हुए उसके निजी अंगों को क्षति पहुंचाई और उसमें तार डाल दिया। विरोध करने पर मुंह में कपड़ा ठूंसकर हत्या का प्रयास भी किया। इससे वह बेहोश हो गई। पति उसे मरा हुआ समझकर घर से फरार हो गया। जब उसे होश आया, जिसके बाद उसने मायके वालों को सूचना दी। तब मायके वाले बेटी के घर पर पहुंचे। उसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नशीले इंजेक्शनों की खेप बेचने निकला था तस्कर, पुलिस ने इस तरह किया गिरफ्तार

पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल कराकर रिपार्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।