Haldwani news : आर्यसामाज हल्द्वानी के डॉ विद्यालंकार अध्यक्ष, डॉ खुल्लर बने सचिव

185
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी : मंगलवार को आर्यसामाज की बृहद सभा में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। डॉ विनय विद्यालंकार को प्रधान (अध्यक्ष ) एवं डॉ विनय खुल्लर को मंत्री (सचिव ) चुना गया।

मंत्री डॉ विनय खुल्लर ने बताया आर्यसामाज व्यक्ति के आध्यात्मिक उन्नति हेतु निरंतर कार्य कर रहा है एवं विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय पर्व को हर्षउल्लास से मनाता है। इसी परिपेक्ष्य में 15 अगस्त जैसे महान राष्ट्रीय पर्व को विभिन्न समाज के संघठनों के साथ आर्यसामाज परिसर में मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति ने ट्रेन के आगे कूद खुद भी दे दी जान

शेष कार्यकारिणी में उप प्रधान सुनील विनायक व मंजीत वालिया, उप मंत्री मुकेश खन्ना एवं हरीश चन्द्र पंत, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, वेद प्रचार प्रमुख व विनोद कुमार, लेखा निरीक्षक अनुज कांत खंडेलवाल, आर्यवीर दल अधिष्ठिता विनोद आर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष यमुनादत्त बेलबाल चुने गए।

डॉ खुल्लर ने बताया 15अगस्त को 8.30 पे आर्यसामाज परिसर में ध्वजारोहन होगा अधिक से अधिक लोगो से आग्रह है इस राष्ट्रीय पर्व में भागीदारी करें।