शुरुआती रुझानों में 4 राज्यों में वापसी करती दिख रही भाजपा, पंजाब में आम आदमी पार्टी के झाडू़ से कांग्रेस का सफाया

401
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के लिए इस वक्त वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझान के मुताबिक, बीजेपी चार राज्यों यूपी, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में फिर से सरकार बनाने जा रही है। हालांकि गोवा में भाजपा को कांग्रेस से कांटे की टक्कर मिल रही है। पंजाब में कांग्रेस औंधे मुंह गिर गई है। यहां आम आदमी पार्टी सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी एक बार फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। बीजेपी ने यहां बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। अगर भाजपा ने यहां सरकार बना लिया तो यह एक नया रिकार्ड बन जाएगा। 37 साल बाद ऐसा पहली बार होगा, जब सत्ताधारी पार्टी को एक फिर सरकार बनाने का मौका मिलेगा। इससे पहले साल 1985 में कांग्रेस ने आखिरी बार सत्ता में वापसी की थी। ताज़ा रुझानों के मुताबिक बीजेपी अभी 265 सीटों पर आगे चल रही है। यानी बहुमत के आंकड़े से काफी ज्यादा आगे। समाजवादी पार्टी डेढ़ सौ के अंदर सिमटती दिख रही है। जबकि कांग्रेस और बीएसपी का बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा में नहाते समय बह गया युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भी एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। यहां भी सत्ता में वापसी कर भाजपा रिकार्ड बनाएगी। अब तक कभी भी किसी पार्टी को दोबोरा सत्ता में आने का मौका नहीं मिला है। ताज़ा रुझान के मुताबिक बीजेपी को 45 सीटों पर बढ़त हासिल है। जबकि कांग्रेस के 21 सीटों पर आगे चल रही है।

पंजाब

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का सफाया करते हुए अपनी जीत लगभग तय कर ली है। आप बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। उस अब तक 87 सीटों पर बढ़त हासिल की है। जबकि कांग्रेस की सीटें 20 से नीचे सिमटती दिख रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तराखंड समेत इन राज्यों में सूखे की मार

मणिपुर

मणिपुर में भी बीजेपी ने कांग्रेस पर अच्छी खासी बढ़त बना ली है। बीजेपी को फिलहाल 22 सीटों पर बढ़त मिल गई है। हालांकि अभी बहुमत के जादुई आंकड़े से वह 9 सीट पीछे है। यहां कांग्रेस को पांच सीटों पर बढ़त है। पिछले चुनाव के मुकाबले उसे भारी नुकसान हुआ है।

गोवा

सबसे दिलचस्प लड़ाई गोवा में चल रही हैं। हालांकि यहां फिलहाल बीजेपी रेस में आगे है। लेकिन कांग्रेस भी तेज़ी से आगे बढ़ रही है। बीजेपी को अब तक यहां 17 सीटों पर बढ़त हासिल है। जबकि कांग्रेस 16 सीटों पर आगे चल रही है। टीएमसी और आम आदमी पार्टी को भी 2-2 सीटों पर बढ़त हासिल है। गाेवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी अपनी सीट पर पीछे चल रहे हैं।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोट डालने के लिए कहीं उमड़ रहे मतदाता तो कहीं बूथों में इस वजह से पसरा सन्नाटा

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।