उत्तराखंड में आया भूकंप, जोशीमठ के पास था केंद्र

172
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जोशीमठ से 31 किलोमीटर दूर रहा।
नैनीताल, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ जिले में भी सुबह 5:58 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। तीव्रता इसकी बेहद कम 4.7 मैग्नीट्यूड थी। इसका केंद्र चमोली जिले के जोशीमठ से 31 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  यहां नदी में गिरी कार- दो भाईयों समेत चार की गई जान

उत्तराखंड अपनी विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते आपदा से जूझता रहा है। भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड को बहुत संवदेनशील माना गया है। प्रदेश में छोटे भूकंप आते रहते हैं। प्रदेश को जोन चार और पांच में रखा गया है। वहीं, सुबह भूकंप के झटके महसूस होते ही हर तरफ हड़कंप मच गया। कई लोग डर के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।