UP: 100 चुनाव हारने का बनाना चाहते हैं रिकॉर्ड, अब तक 93 में हो चुके हैं पराजित

387
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया हो चुका है। चुनाव में प्रत्याशी जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं, लेकिन आगरा जिले में ऐसा भी एक प्रत्याशी है, जो हारने के लिए चुनाव लड़ता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस प्रत्याशी की हसरत भी हारने (election losing record) का शतक बनाने की है। नाम है हस्नूराम आंबेडकरी।

हस्नूराम आंबेडकरी की कहानी अपने आप में अनूठी है। विभिन्न पदों पर 93 बार चुनाव हारने (election losing record) के बाद भी खेरागढ़ के नगला दूल्हे निवासी 75 साल के हस्नूराम का हौसला बरकरार है। इसी हौसले के साथ वह एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने इस बार भी नामांकन करने के लिए पर्चा खरीदा है।

हस्नूराम आंबेडकरी ने बताया कि वह सन 1985 से अलग-अलग 93 चुनाव लड़ चुके हैं। 100 बार हारने का रिकॉर्ड (election losing record) बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मैंने कभी किसी चुनाव में एक रुपया खर्च नहीं किया। उन्होंने एक बार राष्ट्रपति पद के लिए भी नामांकन किया था, लेकिन पर्चा निरस्त हो गया था।

हस्नूराम ने बताया कि वह तहसील में 1984 में सरकारी अमीन थे। तभी चुनाव लड़ने की इच्छा हुई तो एक पार्टी से टिकट मांगा। टिकट देने की बजाय उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया, कहां तुम्हें तो तुम्हारे घर में कोई वोट नहीं देगा। तभी से हस्नूराम को चुनाव लड़ने की धुन सवार हो गई। तब से वह विभिन्न पदों पर 93 बार चुनाव लड़ (election losing record) चुके हैं।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।