प्यार में बनीं दुश्मन : एक ब्वॉयफ्रेंड के लिए सरेआम भिड़ गईं चार लड़कियां, जमकर हुई मारपीट, वीडियो वायरल

215
खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। किसी लड़की को लेकर दो लड़कों के बीच मारपीट की घटनाएं आपने सुनी या देखी भी होंगी, लेकिन किसी लड़के लिए लड़कियों में मारपीट हो जाए, वह भी दो नहीं चार लड़कियों के बीच, ऐसा शायद नहीं सुना होगा। मगर हम यहां जिस घटना के बारे में बात कर रहे हैं, वहां ऐसा ही हुअा है। यह घटना बिहार के मुजफ्फरपुर की है, जहां एक मॉल के बाहर ब्वॉयफ्रेंड के लिए चार लड़कियों के बीच जमकर विवाद हो गया। बहसबाजी के साथ शुरू हुआ मामले में मारपीट तक हो गई। लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिख रहा है कि मॉल के बाहर एक लड़का चार लड़कियों के साथ खड़ा है। लड़कियां आपस में बहस कर रही हैं। कुछ देर में सभी लड़कियां मारपीट करने लगती हैं। लड़का भी बीच-बचाव करने के स्थान पर खड़ा रहता है। बाद में मॉल का एक कर्मचारी आकर दखल देता है तब मारपीट बंद होती है।

लड़कियों के बीच मारपीट के इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लोग वीडियो बनाते और तस्वीरें लेते तो देखे जा सकते हैं लेकिन बीच-बचाव कराने के लिए काफी देर तक कोई आगे आता नहीं दिखता है। वहीं, स्थानीय पुलिस को इस घटना की कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि हमारे पास किसी की ओर से इस तरह की कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।