डीएम का बड़ा कदम, नैनीताल में वीकेंड और सार्वजनिक अवकाशों पर दोपहिया वाहनों का प्रवेश किया प्रतिबंधित

184
खबर शेयर करें -

नैनीताल। सरोवर नगरी का पर्यटन कारोबार एक बार फिर चल पड़ा है। इस वीकेंड पर उम्मीद से कहीं ज्यादा पर्यटक नगर में पहुंचे। इससे शहर में हर तरफ जाम लग गया। इसे देखते हुए डीएम ने शहर में अगले वीकेंड से दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है।

नीताल में इस वीकेंड के दो दिनों में 25 से 30 हजार सैलानी पहुंचे। डेढ़ साल बाद पर्यटकों की इतनी भारी आमद ने यातायात व्यवस्था बेपटरी कर दी। रविवार को हल्द्वानी से लेकर नैनीताल तक वाहन जाम में ही फंसे रहे, जिससे हजारों पर्यटक वाहनों को शहर में प्रवेश ही नहीं करने दिया गया। इस अव्यवस्था के कारण पर्यटकों को आधे रास्ते से ही वापस लौटना पड़ गया। जाम की यह समस्या नगर में बरसों पुरानी है, मगर इसे आज तक दूर नहीं किया जा सका।

यह भी पढ़ें 👉  किसान आंदोलन का ट्रेनों पर पड़ा प्रभाव, उत्तराखंड से इतनी ट्रेनें की गई रद्द

ऐसे में सोमवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने आदेश जारी किया है कि वीकेंड और सार्वजनिक अवकाश वाले दिन नैनीताल में दोपहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। दोपहिया वाहनों से आने वाले सैलानी चारखेत व रूसी बाईपास में अपने वाहन खड़े कर शटलसेवा से नगर में आएंगे। यही नहीं, दोपहिया वाहनों से आने वाले स्थानीय नागरिकों को आधारकार्ड व अन्य साक्ष्य भी दिखाना होगा, तभी उन्हें नगर में प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  शातिर पति-पत्नीः दिन में देखते थे कहां है बंद घर, रात में चटखाते थे ताले

खबरों से रहें हर पल अपडेट :

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।