उत्तराखंड में बगावती तेवर दिखाने वाले हरक भाजपा और सरकार दोनों से बर्खास्त, सीएम सख्त…

347
खबर शेयर करें -

 

देहरादून : उत्तराखंड भाजपा में लगातार बगावती तेवर अपनाकर पार्टी को संकट में डाल रहे कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को आखिरकार भाजपा ने बाहर का रास्ता दिखाई दिया। हाईकमान से संकेत मिलते ही जहां मुख्यमंत्री ने कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया तो भाजपा ने भी 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया।

विदित रहे कि कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अपनी पुत्रवधू अनुकृति देसाई समेत तीन टिकट की मांग कर रहे थे, जिस पर भारतीय जनता पार्टी राजी नहीं थी। काफी समझाने के बाद भी हरक सिंह रावत नहीं माने। वह दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं को भी अपनी बात साफ-साफ कह आए। टिकट न मिलते देख उन्होंने पाला बदलने का भी मन बना लिया और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर ली। वहां भी स्पस्ट कर दिया कि कांग्रेस तभी ज्वाइन करेंगे जब तीन टिकट मिल जाएंगे। कांग्रेस नेतृत्व से मिलते हैं भाजपा हाईकमान की नजरें टेढ़ी हो गई। दिल्ली से जैसे ही संकेत मिला कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें तत्काल बर्खास्त करते हुए सूचना राजभवन भेज दी।

यह भी पढ़ें 👉  शासन ने इस विभाग में किया फेरबदल

इधर भारतीय जनता पार्टी ने भी इसके लिए उन्हें बर्खास्त कर दिया। अब देखते हैं हरक सिंह रावत का अगला फैसला क्या होता है।