
न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी।
अब आपको डरने की जरूरत नहीं है। जहां भी आप असामाजिक तत्वों से असुरक्षित महसूस करें तो तत्काल पुलिस के इस नम्बर पर फोन करें, महिला मोबाइल चीता मौजूद मिलेगी। महिला अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अब पुलिस ने महिला चीता की शुरुआत की है।
एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि हंस फाउंडेशन की मदद से नैनीताल जिला पुलिस को दी गई 7 स्कूटी को महिला मोबाईल चीता के रूप में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह महिला चीता वाहन अब शहर में उन महिला शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही करेगी। 112 या 1090 महिला हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिलते ही तत्काल महिला पुलिसकर्मी महिलाओं की मदद के लिए मौके पर पहुंचेंगी। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने कहा कि महिला सुरक्षा के दृष्टिगत यह एक बेहतर कदम है बाजारों में होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं सहित अन्य महिलाओं की शिकायत के निराकरण के लिए यह महिला मोबाईल चीता तत्काल एक्शन लेगी।
Be the first to comment