शादी से मना करने पर फ़िल्म अभिनेत्री मालवी पर चाकू से हमला, उड़ान सीरियल की एक्टर हैं मालवी। फ़िल्म निर्माता है हमलावर, पढ़िये क्यों किया हमला

205
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, मुम्बई।

सोमबार रात कैफे से घर लौट रहीं फ़िल्म अभिनेत्री पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। मालवी उड़ान धारावाहिक से प्रसिद्ध हुई हैं और होटल मिलन उनकी हिट फ़िल्म हैं।
मालवी की ओर से वर्सोवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही उपचार के लिए कोकिलाबेन धीरूभाई अम्बानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसीपी एस चेतन्य ने कहा कि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि हमलावर की पहचान योगेश महिपाल सिंह के रूप में हुई है। खुद को फ़िल्म निर्माता बताने वाला आरोपी मालवी से पूर्व में कई बार मिल चुका है। आरोपित ने रास्ते में मालवी को रोका था और पूछा था कि वह उससे बात क्यों नहीं करती है, वह उससे शादी करना चाहता है। लेकिन मालवी ने शादी से साफ इंकार कर दिया। इस पर बहस हो गई और आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि मालवी हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं, उन्होंने तमिल और तेलगु फिल्मों में काम किया है।