चुनाव में राजनीतिक दलों की पदयात्रा, रोड शो पर रोक, जानें कैसे होगा प्रचार

492
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों (Five state election) उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा में निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषणा कर दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है। चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। चुनाव आयोग ने कहा, कोरोना वायरस के बीच चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण लेकिन यह हमारा कर्तव्य है। चुनाव (Five state election) कोरोना नियमों के साथ कराएंगे।

18.3 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे

इस बार पांचों राज्यों के चुनावों (Five state election) में कुल 18.3 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे। इनमें 8.55 करोड़ महिलाएं हैं। वहीं 24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। महिला वोटरों की भागीदारी बढ़ी है। 11.04 लाख महिलाएं पहली बार मतदान करेंगी।

इस बार 2.15 लाख मतदान केंद्र

पांच राज्यों में चुनाव (Five state election) के लिए 2.15 लाख मतदान केंद्र होंगे। हर मतदान केंद्रों पर अधिकतम 1250 वोटर ही होंगे। हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पूरी तरह से महिला स्टाफ के जिम्मे होगा। 690 निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे अतिरिक्त 1620 मतदान केंद्र होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  किशोर को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से की गई थी वारदात
प्वाइंट में ये चुनाव आयोग की बड़ी बातें
  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा 80 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, दिव्यांगों और कोविड प्रभावित लोगों के लिए पोस्टल बैलट की सुविधा होगी।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा उम्मीदवारों के लिए आपराधिक जानकारी देना जरूरी होगा। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को अखबारों, टीवी चैनलों पर प्रचार अभियान की अवधि के दौरान तीन बार अपने खिलाफ लंबित मुकदमों की जानकारी देनी होगी। राजनीतिक दलों को भी यह बताना होगा कि ऐसी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को उन्होंने क्यों चुना है। ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर भी उपलब्ध होगी।
  • उम्मीदवारों को नामांकन ऑनलाइन दाखिल करने की वैकल्पिक सुविधा मिलेगी।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा सभी कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी की जाएगी। 900 ऑब्जर्वर चुनाव पर नजर रखेंगे।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए भी See Vigil ऐप बनाई गई है जिस पर फोटो या वीडियो शेयर करने के बाद 100 मिनट के भीतर कार्रवाई की जाएगी।
  • Suvidha Candidate एप सक्रिय रहेगा। ये राजनीतिक दलों के लिए है। उन्हें किसी दफ्तर में जाकर रैली वगैरह के लिए इजाजत नहीं मांगनी होगी। वे इस एप के जरिए उपलब्धता देख सकेंगे।
  • हर राज्य की विधानसभा सीट का कार्यकाल पांच साल ही रह सकता है। समय पर चुनाव कराना लोकतांत्रिक शासन सुनिश्चित कराने के लिए जरूरी है। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी ऐसे होंगे, जो टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। उन्हें एहतियाती अतिरिक्त खुराक भी दी जा सकेगी।
  • सभी चुनावकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी। टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है।
  • 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा चुनाव में काम करने वाले सभी कर्मचारी फ्रंटलाइन वर्कर्स के तौर पर लिए जाएंगे और उन्हें बूस्टर डोज भी दी जाएगी।
  • 15 जनवरी तक सभी रैली, पदयात्रा, रोड शो, साइकिल, बाइक रैली पर रोक लगाई गई है।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा डिजिटल, वर्चुअल तरीके से प्रचार करें पार्टियां।
  • कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते वोटिंग का समय एक घंटे ज्यादा रखा गया है।
  • हर बूथ पर सिर्फ 1250 वोटर्स ही होंगे।
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कपड़े के गोदाम में लगी भयंकर आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  एसटीएफ और पुलिस को बड़ी सफलता- लाखों की चरस के साथ अन्तर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।