Lalkuan news : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी का गठन, रवि अनेजा को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी…

566
खबर शेयर करें -

लालकुआं । भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे युवा नेता कुन्दन सुप्याल को महामंत्री और रवि अनेजा को सह मीडिया प्रभारी पद की जिम्मेदारी सौपी गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने युवा मोर्चा मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यहा लालकुआ भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बॉबी संभल ने अपनी युवा मोर्चा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई । युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बॉबी संभल ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लालकुआ मंडल की कार्यकारिणी गठित करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके परिपेक्ष में नई कार्यकारिणी घोषित की गई है कार्यकारिणी में युवाओं को पार्टी में पद दिये गये हैं। कार्यकारिणी में महामंत्री पद पर कुंदन सुप्याल, उपाध्यक्ष पद पर वरूण डोगरा और विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर शिव शक्ति, मंत्री पद पर रोहन प्रकाश,अवनीश पाडे,रोहित पाडे, रवि शर्मा, मीडिया प्रभारी परमांशु श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी रवि अनेजा सोशल मीडिया प्रभारी लाल सिंह बिष्ट को दायित्व सौंपे गए। इस दौरान नई जिम्मेदारी मिलने पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन करेंगे
वही बॉर्बी संभल ने कहा कि युवा मोर्चा त्याग, तपस्या, संघर्ष और बलिदान का नाम हैं। युवाओं को मार्गदर्शन और सही राह दिखाना मोर्चा की प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के कल्याण और विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा ही सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोट डालने के लिए कहीं उमड़ रहे मतदाता तो कहीं बूथों में इस वजह से पसरा सन्नाटा