लालकुआं में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे पूर्व कैबिनेट मंत्री और यह दिग्गज

140
खबर शेयर करें -

 

स्वीटी अनेजा, लालकुआं।

कांग्रेस पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस यहां बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल एवं पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा भी मौजूद रहे।

ब्लॉक कांग्रेस बिन्दुखत्ता अध्यक्ष प्रमोद कॉलोनी के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के 136वे स्थापना दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद सोनिया गांधी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। शहीद स्मारक से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा का तहसील के पास समापन हुआ। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी के 136वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा क कांग्रेस पार्टी एकजुटता का संदेश देने वाली पार्टी है।सभी कांग्रेसी इसके लिए बधाई के पात्र हैं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के चलते पूरे देश के किसान के साथ साथ आम आदमी भी इतना परेशान है कि आज उनको सरकार के विरोध में सड़कों पर उतरना पड़ रहा है तथा जनता जनार्दन ने प्रदेश में अबकी बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का पूरा मन बना लिया है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष, बिंदुखत्ता कांग्रेस कमेटी प्रमोद कॉलोनी ने कॉन्ग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कांग्रेस जनों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई की एकजुटता का प्रतीक है।
इस दौरान पूर्व् चेयरमैैन रामबाबू मिश्रा ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओंं को पार्टी के 136 वां स्थापना दिवस की बधाई देतेेे हुए कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखा भारतीय जनता पार्टी ने इस देश की भोली-भाली जनता के भरोसे को चकनाचूर कर दिया है उन्होंने कहा कि विकास सिर्फ कांग्रेस के राज में ही संभव है उन्होंंने कहा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत केेेे साथ अपना परचम लहराएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आयोग ने जारी की विज्ञप्ति, समूह ग के अभ्यर्थियों का अभिलेख होगा सत्यापन, यह रही तिथि