मुख्यमंत्री को बदलने की मांग करने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा से निलंबित, कारण बताओ नोटिस

174
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, देहरादून।

भाजपा में असंतोष के स्वर लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दिनों कुछ विधायकों की सरकार के प्रति बदले स्वर को भले पार्टी ने थाम दिया हो, मगर अब पूर्व कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिख प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाने की मांग कर डाली है। चिट्ठी से भाजपा में एक बार फिर भूचाल खड़ा हो गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को पार्टी से निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
भाजपा के दिग्गज नेता लखीराम जोशी पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी में कहा है कि प्रदेश में सरकार का नेतृत्व परिवर्तन बहुत जरूरी है। ऐसा करने के बाद ही अगला चुनाव जीता जा सकता है। उनका यह पत्र सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया। इस लेटर बम से एक बार फिर पार्टी में अनुशासन की पोल खुलकर सामने आ गई। तत्काल पार्टी ने इस पर एक्शन लिया और प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री लाठी राम जोशी को पार्टी से निलंबित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा है कि उत्तर संतोषजनक ना होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।