गुजरात के तीन बार मुख्यमंत्री रहे केशुभाई पटेल का निधन, सांस लेने में हुई दिक्कत। हो चुका था कोरोना

179
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, गांधी नगर।

गुजरात के तीन बार मुख्यमंत्री रहे केशुभाई पटेल का आज सुबह निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले केशुभाई पटेल को पिछले दिनों कोरोना हो गया था। गुरुवार सुबह उनको सांस लेने में दिक्कत हुई जिस पर गांधीनगर के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पटेल 93 साल के थे।
केशुभाई पटेल की निधन का समाचार सुनते ही सियासी हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जननायक करार देते हुए निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा किसानों और निम्न तबके के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए वे हर वक्त संघर्षरत रहते थे। उनके निधन से गुजरात की राजनीति में बड़ा अभाव आ गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणि समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री ने केशुभाई पटेल के निधन पर 1 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर कल के लिए हमें आज सशक्त इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करना होगा : पीएम