मदन कौशिक के भाजपा अध्यक्ष बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का नया ट्वीट, पढ़िये क्या कह दिया

169
खबर शेयर करें -

 

देहरादून। हाल ही में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से हटाए गए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर किए गए बदलाव पर नया ट्वीट जारी किया है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि मदन कौशिक अनुभवी अनुशासित और योग्य लीडर हैं। सरकार के संचालन में श्री कौशिक का अपेक्षित सहयोग मिला था। भाजपा हाईकमान ने उनको प्रदेश अध्यक्ष पद पर तैनात कर अच्छा निर्णय लिया है। उनको पूरा भरोसा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में श्री कौशिक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सरकार बनाएगी। श्री कौशिक का सांगठनिक अनुभव काफी अच्छा है, वह बड़ी से बड़ी जटिल चुनौतियों को सरलता के साथ निपटाने में माहिर हैं। वह अच्छी तरह जानते हैं कि सरकार और संगठन में कैसे समन्वय बनाया जा सकता है। मदन जी कुशल हैं और व्यावहारिकता के साथ-साथ बहुत जमीनी भी हैं। इसका लाभ संगठन और सत्ता दोनों को मिलेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा नई सरकार निश्चित रूप से बेहतर काम करेगी और अगले चुनाव में पहले से भी अधिक सीटों के साथ हम सत्ता में काबिज होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड- इस तिथि को घोषित होगा हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम