न्यूज जंक्शन 24, नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री हेजल कीच माता- पिता बन गए हैं। अभिनेत्री हेजल कीच ने मंगलवार रात अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए क्रिकेटर युवराज सिंह ने ट्विटर पर एक पोस्ट भी शेयर किया है। युवराज सिंह के इस जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर करते ही हाल ही में माता- पिता बने इस कपल को बधाइ मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। कपल को इस खास मौके पर मनोरंजन जगत से लेकर खेल जगत तक के सबी लोगो मुबारकबाद दे रहे हैं।
❤️ @hazelkeech pic.twitter.com/IK6BnOgfBe
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) January 25, 2022
अपने फैंस को इस खुशखबरी के बारे में बताते हुए युवराज सिंह ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, हमारे सभी फैंस, फैमिली और दोस्तों के लिए, हम यह बताते हुए बेहद खुश हैं कि आज भगवान के आशीर्वाद से हमें एक बेटे की प्राप्ति हुई है। हम इसके लिए भगवान का शुक्रिया करते हैं और आशा करते हैं कि आप सब हमारी निजता का सम्मान करेंगे। क्योंकि हम अपने बेटे का अपने जीवन में स्वागत कर रहे हैं। सभी को प्यार, हेजल और युवराज।
युवराज सिंह के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट पर वीवीएस लक्ष्मण, सौरव गांगुली, साइना नेहवाल, पीयूष चावला समेत कई लोगों ने कमेंट करते हुए शुभकामनाएं दी।
ऐसे ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।