पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ व नारायण पाल गिरफ्तार

642
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर।

रुद्रपुर आ रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ व पूर्व विधायक नारायण पाल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मुख्यमंत्री रावत का शनिवार को गांधी पार्क में कार्यक्रम है। इसको देखते हुए सुबह से ही पुलिस चप्पे चप्पे पर तैनात थी।
करीब 11 बजे अंबेडकर चौक पर तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध करने के लिए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में एकत्र हुए। इसका पता चलते ही एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा और एसपी प्रमोद कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे कांग्रेसियों को रोक लिया। इस दौरान पुलिस से उनकी धक्का मुक्की भी हुई।
उसके बाद पुलिस ने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़, नारायण पाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इधर अग्रसेन चौक पर विरोध प्रदर्शन करने आ रहे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा सहित दर्जन भर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तराखंड समेत इन राज्यों में सूखे की मार