किच्छा के पूर्व विधायक की ‘बेइज्जती’, लूट के आरोपी को BJP में किया शामिल, जिलाध्यक्ष ने बाहर निकाला

470
# Former MLA of Kichha
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में भाजपा की अंतर्कलह रविवार को उस समय सामने आ गई जब किच्छा में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला (Former MLA of Kichha Rajesh Shukla) ने लूट के आरोपी पूर्व सभासद धनीराम को पार्टी में शामिल करा दिया। धनीराम के पार्टी की सदस्यता लेने के कुछ ही मिनट बीते थे कि सोशल मीडिया पर इस पर सवाल उठने लगे। जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने धनीराम को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसे किच्छा के पूर्व विधायक की बेइज्जती के रूप में देखा जा रहा है।

लगातार तीन बार नगरपालिका के सभासद रहे पुरानी मंडी निवासी धनीराम पर नौ जुलाई को कोतवाली में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार सुबह पूर्व विधायक राजेश शुक्ला (Former MLA of Kichha Rajesh Shukla) ने पुरानी मंडी में कार्यक्रम आयोजित करवाकर उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। अपने समर्थकों के साथ उनका भव्य स्वागत भी किया गया। सोशल मीडिया पर यह खबर फ्लैश होने पर जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना हरकत में आए। उन्होंने मंडल अध्यक्ष विवेक राय संस्तुति पर सदस्यता को तत्काल निरस्त कर दिया। इसके बाद फिर से सोशल मीडिया पर इस पर चटकारे लिए जाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  मदरसे के दो शिक्षकों और प्रबंधक पर सामूहिक दुराचार का आरोप, मुकदमा

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने कहा कि संगठन में सदस्यता लेने की एक प्रक्रिया है। मंडल अध्यक्ष की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से किसी को पार्टी की सदस्यता दिलाता है। उनकी ज्वाइनिंग में किसी को विश्वास में नहीं लिया गया। मंडल अध्यक्ष की सूचना पर शीर्ष नेतृत्व से विचार विमर्श करने के बाद सदस्यता निरस्त की गई है। मंडल अध्यक्ष विवेक राय ने पूर्व सभासद धनीराम के बारे में लिखित सूचना दी थी कि वह लंबे अर्से से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे हैं। नगर पालिका के उपचुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ भी पर्चा दाखिल किया था। नौ जुलाई को ही उनके लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे से बचने के लिए उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जेल का ‌होगा विस्तार, इन सुविधाओं के मद्देनजर तलाशी जाएगी भूमि

वहीं, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला (Former MLA of Kichha Rajesh Shukla) ने कहा कि धनीराम लगातार तीन पर नगर पालिका के सभासद रहे हैं। लूट के मुकदमे में दोनों पक्षों का समझौता हो चुका है। उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। भाजपा के जिलाध्यक्ष पार्टी के मालिक है। वह जो चाहे निर्णय ले सकते हैं।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें 👉  बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड- आरोपियों के नाम उजागर, पांच के खिलाफ मुकदमा

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।