पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी पूर्व सांसद करूणा शुक्ला की कोरोना से मौत

162
खबर शेयर करें -

रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल विहारी वाजपेयी की भतीजी एवं छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष करूणा शुक्ला का बीती रात यहां निधन हो गया। वह कोरोना से संक्रमित थी। उनका यहां एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
श्रीमती शुक्ला को कोरोना संक्रमण के कारण गत 14 अप्रैल को राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बीती रात लगभग एक बजे उऩका उपचार के दौरान निधन हो गया।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार उनका अन्तिम संस्कार बलौदा बाजार में होगा।
श्रीमती शुक्ला प्रखर वक्ता के साथ ही बहुत ही मिलनसार थी। उन्होंने अपनी राजनीति भाजपा से शुरू की थी और 1993 मे पहली बार अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा की सदस्य चुनी गई थी।वह 2००4 में लोकसभा के लिए चुनी गई,जबकि 2००9 में चुनाव हार गई। इसके बाद भाजपा में मतभेदों के चलते वह 2०14 के लोकसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस में शामिल हो गई। राज्य में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के खिलाफ कांग्रेस ने उन्हें राजनांदगांव सीट से चुनाव मैदान में उतारा था,लेकिन वह चुनाव हार गई थी।
राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पिछले वर्ष उन्हे छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया था। कांग्रेस में शामिल होने के बाद वह संगठन के कायोर्ं में लगातार सक्रिय रही और कई जगहों पर उऩ्हे कांग्रेस कार्यकतार्ओं के प्रशिक्षण के लिए भेजा गया।अपनी सक्रियता और साफगोई से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भी उऩ्होने काफी प्रभावित किया था।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उन्हे बहुत सम्मान देते थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रीमती शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होने अपने शोक संदेश में कहा कि श्रीमती करुणा शुक्ला से उनके बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीवार्द मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति दे।