spot_img

आज मनेगी गणेश चतुर्थी, भगवान को कुछ ऐसे करें प्रशन्न

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी : भारत में गणेश चतुर्थी आज धूमधाम से मनाई जा रही है। यूं तो इसकी सबसे अधिक धूम महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में होती है। रक्षाबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी के बाद इसकी तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हिंदू समाज में मान्यता है की कोई भी पूजा करने से पहले गणेश पूजन प्रथम पूज्य माना जाता है, ऐसा करने से सुख समृद्धि और ज्ञान की वृद्धि होती है।

इसीलिए भगवान गणेश के रूप में हाथी के दर्शन जरूरी

भगवान गणेश की शोभायात्रा हो या गणेश उत्सब, हर जगह हाथी जरूर होते हैं। उनके दर्शन बहुत शुभ माने जाते हैं। पुरोहितों का कहना है भगवान गणेश को खुश करने के लिए हाथी अपने प्रिय भक्तों को आशीर्वाद देते है।

गणेश पूजन का मुहूर्त और समय

दिन शनिवार— 22 अगस्त
पूजा मुहूर्त—सुबह 11:25 से दोपहर 1.57 तक
गणेश विसर्जन—–1 सितंबर

यह है गणेश जी का प्रसाद—
भगवान गणेश का प्रसाद बहुत ही सामान्य है। गणेश जी को मोदक की एक थाली तैयार होती है, थाली में उबले हुए चावल के आटे से मीठा बनाया जाता है। इसके अलावा बूंदी के लड्डू, खीर भगवान गणेश के लिए बनाई जाती है।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!