spot_img

चिंता न करें, घर बैठे ही आपको आज दर्शन देंगे कान्हा, जानिए कैसे

मनीष सक्सेना, मथुरा

कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा न आ पाने का अपने भक्तों का मलाल आज बुधवार को भगवान पूरा करेंगे। अष्टमी की आधी रात आज कन्हैया जन्म लेंगे। उनके जन्म की पूरी लीला आप लाइव देख सकेंगे ।
कन्हैया का यह 5247वां जन्मोत्सव है। दो दिन अष्टमी होने के कारण मंगलवार और बुधवार को कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कान्हा का महाभिषेक गंगा, यमुना के जल के साथ सरयू के जल से भी होगा। अयोध्या से सरयू का जल लेकर मंगलवार देर शाम श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास भी मथुरा पहुंच गए।
रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर जी के प्राकट््य दर्शन होंगे। 12 बजे से 12.05 बजे तक प्राकट््य आरती होगी। 12.10 बजे से 12.20 बजे तक जन्म महाभिषेक होगा। 12.40 बजे से 12.50 तक श्रृंगार आरती होगी। 1 बजे रात को शयन आरती होगी। 1.55 बजे बांकेबिहारी की मंगला आरती होगी। बुधवार को रात 12 बजे ठाकुर बांकेबिहारी का पंचामृत से महाभिषेक होगा।
इस्कॉन मंदिर वृंदावन प्रबंधन अपने श्रद्धालुओं को रात आठ बजे से 12 बजे तक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के ऑनलाइन दर्शन इस्कॉन वृंदावन यू-ट््यूूब, फेसबुक पेज पर कराएगा।

Related Articles

- Advertisement -

Latest Articles

error: Content is protected !!