कूड़े में फेंक दिए थे सोने के गहने, दो बहनों ने 6 घंटे की मेहनत के बाद 50 टन कचरे से ढूंढ निकाला

490
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, लखनऊ। ताज नगरी आगरा से एक खास खबर सामने आई है। यहां कूड़े के ढेर में गलती से सोने के गहने फेंक दिए गए (Gold ornaments thrown in garbage)। फिर जब दो बहनों को इसका पता चला तो उनके होश उड़ गए और कचरा गाड़ी की तलाश कर 50 टन कचरे उसे ढूंढ निकाला। इस काम में उन्हें 6 घंटे लगे।

बात हो रही है। फिरोजाबाद केटीकरी गांव की रहने वाली बहनें रुचि और अनुष्का यादव की। वह आगरा के नगला हवेली क्षेत्र स्थित एक मकान में किराये पर रहती हैं। रुचि बीएड और अनुष्का बीएससी की छात्रा है। रुचि ने मंगलवार की सुबह अपने कानों के सोने के कुंडल और लौंग को कागज की पुड़िया में लपेटकर बेड पर तकिया के नीचे रख दिया था और वह कॉलेज चली गई थी। रुचि के जाने के बाद अनुष्का ने कमरे की साफ-सफाई की और अनजाने में गलती से कूड़े के साथ आभूषण की पुड़िया को भी प्लास्टिक की थैली में डाल दिया (Gold ornaments thrown in garbage)। बाद में कूड़ा लेने आई नगर निगम की गाड़ी में पॉलीथिन डाल दी। रुचि जब कॉलेज से वापस आई, तो अपने आभूषण ढूंढने लगी। इस पर अनुष्का ने कागज की पुड़िया को कूड़े में फेंकने (Gold ornaments thrown in garbage) की जानकारी दी।

जब उसे पता चला कि पुड़िया में सोने के कुंडल और लौंग थी (Gold ornaments thrown in garbage), तो उसके होश उड़ गए। दोनों बहनें उस कचरा वाहन को ढूढ़ने लगीं। पड़ोसियों की मदद से कचरा वाहन का पता लगाया। दोनों ने मिलकर डंपिंग यार्ड में करीब 50 टन कचरा खंगाला। छह घंटे की मशक्कत के बाद उनकी मेहनत रंग लाई। उन्हें खोए आभूषण मिल गए। इसके दोनों बहनों के चेहरों पर खुशी लौटी।

से ही लेटेस्ट व रोचक खबरें तुरंत अपने फोन पर पाने के लिए हमसे जुड़ें

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे यूट्यब चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।

हमारे फेसबुक ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें।