अच्छी खबर : इस तारीख से होगा 18 साल तक कि उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन, केंद्र की बड़ी घोषणा

178
खबर शेयर करें -

 

नई दिल्ली : देश मे इस वक्त राहत देने वाली खबर आ रही है। भारत सरकार ने कहा है कि एक मई से 18 साल से ऊपर के लोगों का वैक्सीनेशन होगा। अभी तक सिर्फ 45 साल उम्र तक के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इससे नीचे की उम्र के लोग वैक्सीनेशन न होने से चिंतित थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह जानकारी दी।
विदित रहे कि उच्चस्तरीय बैठक में प्रधानमंत्री मोदी से अधिकतर राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने 45 साल से कम उम्र के लोगों के लिए भी वैक्सीनेशन की मांग की थी। जिस पर वैक्सीनेशन की उपलब्धता के आधार पर प्रधानमंत्री ने यह फैसला लिया। हालांकि निजी अस्पतालों में शुल्क को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है। यह जरूर कहा गया है कि बिना आधार कार्ड वैक्सीनेशन नहीं हो सकेगा।

भारत में तेजी से बढ़ रही संक्रमण की रफ्तार के साथ ही टीकाकरण भी बढ़ रहा है। भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में अमेरिका-चीन भी भी पछाड़ दिया है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 7 बजे तक के आंकड़े बताते हैं कि देश में 12 करोड़ 38 लाख 52 हजार 566 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटों में 24 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है।

18 अप्रैल, 2021 के दिन चल रहे टीकाकरण अभियान 93 दिन 12,30,007 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें से 9,40,725 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 21,905 पहला टीका लगाया गया और 2,89,282 लाभार्थियों को टीका का दूसरा डोज लगाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में अब तक दी गई कुल डोज का 59.5 फीसद आठ राज्यों में दिया गया है। माना जा रहा है कि गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एक करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, जिसमें पहली और दूसरी डोज शामिल है।