Haldwani congress news : भाजपा के चुनावी मिशन को कैसे करना है फेल और जीतना है बूथ, कांग्रेस प्रदेश महासचिव वरुण प्रताप ने कार्यकर्ताओं को दिए यह टिप्स…

255
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी : चुनावी दहलीज पर खड़े उत्तराखंड में हर दल इस समर को जीतने की कोशिश में लगा है। इसके लिए अभी से रणनीतियां बनाई जा रही हैं। कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग प्रोग्राम देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में हल्द्वानी में स्वराज आश्रम में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें यह टिप्स दिया गया कि किस तरीके से भाजपा का चुनावी मिशन फेल करना है और बूथ जीतना है।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं युवा नेता वरुण प्रताप सिंह भाकुनी ने बताया कि बूथ मैनेजमेंट के तहत बूथ प्रभारी को यह बताया गया है कि बूथ के अंतर्गत आने वाले जितने भी कांग्रेस विचारधारा के जुड़े परिवार हैं, उनका वोट शत-प्रतिशत निर्धारित समय से पहले पड़ जाना चाहिए। इसकी लिस्टिंग भी होनी चाहिए किसने वोट डाल दिया है और कितने लोग रह गए हैं। समय से सभी परिवारों के यहां मतदान वाले दिन से पहले पर्चियां पहुंच जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वोट डालने के लिए कहीं उमड़ रहे मतदाता तो कहीं बूथों में इस वजह से पसरा सन्नाटा

वरुण प्रताप सिंह भाकुनी ने बताया कि कार्यकर्ताओं को ओवर कांफीडेंस में बिल्कुल नहीं रहने को कहा गया है। कुछ बूथों को मिलाकर बूथ पर्यवेक्षक रहेगा जो यह देखेगा कि बूथ स्तर पर किसी प्रकर की लापरवाही तो नही हो रही है। पार्टी की टोलियां अलग-अलग बनाकर सार्वजनिक स्थानों पर समूह में खड़े हों और भाजपा कि विफलताओं की चर्चा करें। यह भी बताएं कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्या-क्या काम किए। इससे भाजपा की पोल जनता के बीच खोलने में मदद मिलेगी। जनता को भी समझाया जा सकेगा। यह भी बताएं कि भाजपा सरकार में उसके मंत्री और विधायक ही कितने असंतुष्ट हैं। कई बड़े नेता भजपा को छोड़ चुके हैं तो तमाम छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं। वरुण प्रताप भाकुनी ने दावा किया आने वाली सरकार कांग्रेस की है, जनता पूरा मन बना चुकी है। अगर कार्यकर्ताओं के स्तर पर चूक नहीं हुई तो जीत निश्चित है।

यह भी पढ़ें 👉  चुनाव ड्यूटी के लिए रामगढ़ से हल्द्वानी आ रहे थे चिकित्साधिकारी कि अचानक हो गया इतना बड़ा हादसा और चली गई जान...