देबीधुरा से हल्द्वानी बारात में आई 12वीं की छात्रा अचानक गायब, सीसीटीवी देखा तो यह खुला राज

605
खबर शेयर करें -

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी।

चंपावत के देवीधुरा क्षेत्र से परिवार के साथ हल्द्वानी के दमुआढुंगा में विवाह समारोह में आई हुई एक किशोरी अचानक गायब हो गई। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। देर रात तक खोजबीन के बाद जब किशोरी नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस की शरण ली। पुलिस की जांच में युवती सीसीटीवी कैमरे में एक युवक के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि वह उसका प्रेमी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवीधुरा में रहने वाले एक व्यक्ति की हल्द्वानी के दमुआ ढुंगा में रिश्तेदारी है। तीन दिन पहले वह दमुआढुंगा विवाह समारोह में शामिल होने परिवार के साथ यहां पहुंचे। शनिवार की रात बारात दुल्हन के घर रवाना हुई लेकिन किशोरी नहीं गई और दोपहर से ही लापता हो गई। शाम तक बारात लौटने पर जब किशोरी का पता नहीं चला तो विवाह समारोह में खलबली मचल गई।
आनन-फानन में परिजनों को जानकारी में शहर भर में युवती को ढूंढा लेकिन कोई पता नहीं चला जिसके बाद काठगोदाम थाने में पहुंचकर किशोरी की गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए तो पता चला कि किशोरी एक युवक के साथ बाइक पर जाती हुई दिखाई दी। जानकारी जुटाई हुई तो पता चला युवक देवीधुरा का ही रहने वाला है। जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक किशोरी 12वीं की पढ़ाई कर रही है और परिवार दिल्ली में रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड में ये होंगे भाजपा के स्टार प्रचारक