Haldwani में दरोगा के बेटे की एक्सीडेंट में मौत, गम में मां ने जहर खाया

725
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी : शुक्रवार का दिन पुलिस विभाग में तैनात एक दारोगा पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटा। हाकी की प्रैक्टिस करके घर लौट रहे दारोगा के पुत्र को रास्ते में एक पानी के टैैंकर ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह सुन मृतक की मां को बुरा हाल हो गया और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। होश में आने पर उसने बच्चे की मौत के गम में जहर खा लिया। गंभीर हालत में मां को भी विवेकानंद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव- उत्तराखंड की पांच सीटों पर इतना फीसदी रहा मतदान

शहर के हीरानगर में रहने वाले दीवान सिंह जलाल जिला चम्पावत की बूम चौकी के इंचार्ज हैं। उनका पुत्र सागर सिंह जलाल हाकी का राज्य स्तरीय खिलाड़ी है। शुक्रवार को वह प्रैक्टिस करके घर लौट रहा था। देवगंगा विहार के पास पीछे से आ रहे एक पानी के टैंकर ने उसको जबरदस्त टक्कर मार दी। कालोनी वालों ने उसे देखा तो कोहराम मच गया।

देखते ही देखते भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे तत्काल डा.सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने सागर को मृत घोषित कर दिया। इससे मौके पर मौजूद उसकी मां बेहोश हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग की चेतावनी- उत्तराखंड समेत इन राज्यों में सूखे की मार

कोतवाल के अनुसार सागर सिंह की उम्र 17 साल की थी। वह भीमताल से बीटेक की शिक्षा ग्रहण कर रहा था। कुछ दिन पहले ही जूनियर हाकी टूर्नामेंट खेलकर लौटा था। मृतक छात्र की मां मुन्नी जलाल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक का कहना है कि मुन्नी को आइसीयू में भर्ती किया है, जहां उनकी हालत गंभीर है।