किराए के कमरे में रह रहे थे हल्द्वानी एमबीपीजी के छात्र-छात्रा, आज उठा लिया यह खौफनाक कदम

143
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। शहर के एमबीपीजी महाविद्यालय में पढ़ने वाले एक छात्र छात्रा किराए के कमरे में रह रहे थे। रहते रहते दोनों में प्यार पनपा तो आज सोमवार को दोनों ने बड़ा खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों प्रेमियों ने कीटनाशक खा लिया। यही नहीं हालत बिगड़ने पर दोनों टैम्पो करके बेस हॉस्पिटल पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने तत्काल भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।
मुक्तेश्वर के रहने वाले एक छात्र और एक छात्रा शहर में किराए का कमरा लेकर रहते हैं। दोनों पढ़ने में काफी होशियार बताए जाते हैं। एक कमरे में रहते-रहते दोनों के बीच बेइंतहा प्यार पनप गया। इसी बीच आज सोमवार को दोनों ने कीटनाशक खा लिया। कुछ देर बाद जब हालत बिगड़ने लगी तो दोनों ही टेंपो करके बेस हॉस्पिटल पहुंच गए, जहां दोनों की हालत खराब देख चिकित्सकों ने तत्काल भर्ती कर दिया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी। एसपी सिटी देवेंद्र पंचा ने बताया कि कीटनाशक खाने का कारण पता नहीं चल सका है, दोनों की हालत खराब है। छात्रा बेस हॉस्पिटल में भर्ती है और छात्र को गंभीर हालत के चलते डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। हालात पर नजर बनाए हुए हैं, घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य, शिक्षा की दृष्टि से मॉडल बनेंगे इस दूरस्थ विकासखंड के 14 गांव