Haldwani news : हल्द्वानी में नवीन पंत के बाद भाजपा को फिर बड़ा झटका, दो दिग्गजों ने दिया इस्तीफा। यह रहा कारण

238
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी को चुनाव की तैयारियों के बीच haldwani में एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के दो जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे का कारण उनके क्षेत्र की घोर उपेक्षा बताया गया है। ध्यान रहे कि कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी के haldwani मंडल अध्यक्ष नवीन Pant जैसे दिग्गजों ने भी इस्तीफा दे दिया था। इसको लेकर पार्टी ने अब नए सिरे से मंथन शुरू कर दिया है।

चुनाव की दहलीज पर खड़ी भारतीय जनता पार्टी जहां एक और बूथ मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सहेजने की बात कर रही है वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं का इस्तीफा नहीं रोक पा रहा है। पिछले दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेता नवीन पंत ने मंडल अध्यक्ष पद से तमाम समर्थकों समेत इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया था कि जिला महामंत्री उनको काम नहीं करने दे रहे हैं। उन लोगों का अनावश्यक उत्पीड़न हो रहा है पार्टी के लिए कम व्यक्ति के लिए ज्यादा काम कराया जा रहा है। उनके गंभीर आरोपों पर पार्टी जिला अध्यक्ष के लिए सफाई देनी पड़ी थी। वह मामला अभी शांत भी नहीं हो पाया था की एक और झटका लग गया है। इस बार जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश जोशी और नंदलाल ने इस्तीफा सौंपा है। जिलाध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में कहा है कि दमुवादहूँगा क्षेत्र की उपेक्षा ने उनके लिए इस्तीफा देने को मजबूर किया है। पत्र में दोनों ने आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार में जब वह दमुबढ़ूँगा क्षेत्र के लोगों को मालिकाना हक नहीं दिला सके हैं तो जनता से किस आधार पर वोट मांगेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने घोटा पति का गला, अस्पताल ले जाने पर उठ गया हत्या के रहस्य से पर्दा