Haldwani news : डेढ़ महीने बाद लखपति बना काठगोदाम का रोडवेज डिपो, कैसे बंट पाएगा स्टाफ का वेतन

495
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम के डिपो इस समय कम आय में जूझ रहे हैं। कोरोना कर्फ्यू के बाद से डिपो से करीब 20 बसो का संचालन प्रतिदिन हो रहा है। आय भी 50 से 80 हजार के लगभग हो रही थी, लेकिन आज काठगोदाम डिपो ने 25 बसो के संचालन के बाद 1 लाख 10 हजार की आय अर्जित की जो कोरोना कर्फ्यू में अब तक कि सबसे ज्यादा आय है। सामान्य दिनों में काठगोदाम डिपो की आय 66 बसो के संचालन के बाद 11 लाख के लगभग रहती थी,लेकिन कोरोना की मार ने इस डिपो की कमर तोड़ दी। इस डिपो से 9 गाड़ी पर्वतीय मार्ग और 16 गाड़ी मैदानी मार्गो पर संचालित हो रही है, विगत 5 महीने से वेतन न मिलने से ड्यूटी कर रहे कर्मचारियो का मनोबल टूट रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मदरसे के दो शिक्षकों और प्रबंधक पर सामूहिक दुराचार का आरोप, मुकदमा

बॉर्डर खुलने पर होगी आमदनी : जोशी
काठगोदाम डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी डी एन जोशी का कहना है कि इस समय बसो का संचालन पर्वतीय मार्गो के अलावा मैदानी मार्गो के रुद्रपर, पुलभट्टा ,धर्मपुर बार्डर तक किया जा रहा है ,बार्डर खुलने के बाद आय में बढ़ोत्तरी होगी।