Haldwani news : वृद्धाश्रम के लिए जगी उम्मीद, सीएम से मिलीं कनक चंद को यह मिला भरोसा…

369
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी : श्री आनंद आश्रम वृद्धाश्रम की अध्यक्ष कनक चंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। कनक चंद ने मुख्यमंत्री जी को वृद्धाश्रम के लिए जल्द ही भूमि देने की गुहार लगाई और बताया कि पिछले 4 वर्षों से दो बार जमीन फाइनल होने के बावजूद संस्था को गरीब बेघर और जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए स्थायी वृद्धाश्रम बनाने के लिए जमीन अभी तक नही मिल पाई है। कारण चाहे कुछ भी रहा हो पर वह स्वयं विगत 4 वर्षों से निरन्तर बुजुर्गो की निःशुल्क सेवा करते हुए उनके हितों के लिए प्रयासरत हैं। कनक चंद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उचित कार्यवाही करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि प्रशासन द्वारा चिन्हित भूमि को सरकार द्वारा संस्था श्री आनंद आश्रम को एक आदर्श वृद्धाश्रम बनाने के लिए अवश्य दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  खेत में पानी छोड़ने को लेकर मारपीट, युवक की गोली मारकर हत्या

समाजसेवा में जुटीं कनक चन्द ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत अच्छा लगा। किसी भी बड़े काम मे समय तो लगता ही है पर धैर्य बनाये रखने और निरंन्तर चलते रहने से मंजिल मिल ही जाती है और उन्हें भी मिलेगी जिसके लिए वह आशान्वित हैं।
तीन दिन पूर्व ही कनक चंद ने जिलाधिकारी नैनीताल श्रीमान धीराज सिंह गर्ब्याल, महापौर हल्द्वानी जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह से जमीन के लिए मुलाकात कर पूर्व में चल रही जमीन की फ़ाइल दिखाई और आगे संस्था को मदद की गुहार लगाई। जिस पर जिलाधिकारी ने संस्था को जमीन देने में अपनी स्वीकृति देते हुए शीघ्र ही कार्यवाही करने को कहा है। जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला व भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह बिष्ट ने पहले ही अपनी संस्तुति दे दी है।