Haldwani news : व्यापार मंडल के चर्चित चुनाव में महामंत्री पद पर मनोज जायसवाल ने मारी बाजी, अन्य पदों पर यह रहे विजेता। जानिए चुनाव परिणाम

407
खबर शेयर करें -

 

हल्द्वानी : प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की हल्द्वानी महानगर इकाई के लिए हुए चुनाव के बाद शनिवार देर रात परिणाम की घोषणा कर दी गई। अध्यक्ष पद के लिए yogesh शर्मा पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। उसके बाद महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सचिव पद पर सीधा मुकाबला था। उसके लिए आज मतदान कराया गया और देर रात परिणाम की घोषणा कर दी गई। महामंत्री पद पर मनोज जायसवाल pradeep सब्बरवाल को शिकस्त दी।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश संरक्षक बाबूलाल गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष नवीन वर्मा, जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता एवं अन्य व्यापारी पदाधिकारियों की मौजूदगी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरीश पांडे ने निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और आशा व्यक्त की निर्वाचित पदाधिकारी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने में मददगार साबित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जेल का ‌होगा विस्तार, इन सुविधाओं के मद्देनजर तलाशी जाएगी भूमि

व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चार पदों महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संगठन मंत्री के पदों पर चुनाव कराए गए थे। इसमें 36013 मतदाता थे, जिसमें से मात्र 1808 मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया। महामंत्री पद पर मनोज जायसवाल ने 885 मत प्राप्त कर प्रदीप सब्बरवाल को पराजित किया। सब्बरवाल को 849 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सचिन गुप्ता 1000 वोट पाकर विजयी घोषित हुए। जबकि संदीप गुप्ता को 478 और मनोज चौहान को 218 वोट मिले। इसी तरह संगठन मंत्री पद पर उपेंद्र कनवाल ने गुरमीत को शिकस्त दी।