Haldwani news : सम्मान पाकर खिले स्कूली बच्चों और शिक्षकों के चेहरे, जानिए यह था परिषद का कार्यक्रम…

280
खबर शेयर करें -

 

न्यूज जंक्शन 24, हल्द्वानी : रचनात्मक और संस्कारों के क्षेत्र में काम करने वाली भारत विकास परिषद, शाखा काठगोदाम की ओर से मंगलवार को संस्कार के राष्ट्रीय कार्यक्रम अंतर्गत’ ” गुरु वन्दन-छात्र अभिनन्दन ‘ कार्यक्रम एमबी इण्टर कॉलेज हल्द्वानी के सभागार में किया गया। जहां कई स्कूलों के बच्चों ऑयर शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

एमवी इंटर कालेज में कार्यक्रम का उदघाटन परिषद के प्रारंभ प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ विनय खुल्लर, प्राचार्य डी के पन्त, अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी ने दीप प्रज्वलन एवँ बन्देमातरम गायन से किया।

तत्पश्चात कार्यक्रम में एमबी इण्टर कालेज के प्राचार्य डीके पन्त, हीरा सिंह बिस्ट,विनोद कुमार तिवारी,(शिक्षक) एवँ छात्र नलिन सिंह बिस्ट, अमित पाण्डे, राजकीय कन्या उच्चत्तर माद्यमिक विद्यालय बमोरी के शिक्षक सुनीता बिस्ट एवँ कमला पाण्डे, छात्रा- मेघा लटवाल, प्राची कश्यप। गुरतेग बहादुर सीनियर से स्कूल के शिक्षक-नितेश पन्त, हरजीत कोर, छात्र-दक्ष नेगी एवँ खुशबू प्रजापति। जेडीएम सीनियर sec स्कूल के शिक्षक कविता आर्या, मधु कोली, छात्र स्वामिका भट्ट एवँ माही जोशी। नगर निगम कन्या इण्टर कॉलेज काठगोदाम के शिक्षिका- पार्वती पाण्डे, चम्पा गोनी, छात्रा-भावना नोटियाल, आफरीन हलीम को स्मृतिचिह्न एवँ प्रशस्ति पत्र दे के परिषद के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र का महापर्व- हल्द्वानी में दूल्हे के साथ पहुंची दुल्हन ने डाला वोट

प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ विनय खुल्लर ने अपने उद्बोधन में कहा संस्कार प्रधान इस प्रकल्प के माध्यम से भारतीय गुरु शिष्य परम्परा की स्वत सिद्ध सार्थकता को वर्तमान परिवेश में सर्वग्राह्य एवँ चिरस्थाई बनाने हेतु कृतसंकल्पित है।

यह भी पढ़ें 👉  शातिर पति-पत्नीः दिन में देखते थे कहां है बंद घर, रात में चटखाते थे ताले

परिषद के इस प्रकल्प में प्रतिवर्ष लगभग 6 हजार विद्यालयों में 15 लाख से अधिक छात्र भाग लेते हैं। शाखा अध्यक्ष दीपक माहेश्वरी ने सभी का स्वागत एवँ आभार व्यक्त किया। संचालन सचिव रश्मि जेन ने किया। दीपक बिस्ट ने सभी का धन्यबाद प्रस्ताव दिया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष ममता खुल्लर, कोषाध्यक्ष दीपक बिस्ट, संयोजिका पारुल अग्रवाल, महिला संयोजिका कनिका बमेटा, गरिमा -विशाल सिंघल आदि उपस्तिथ थे।