Haldwani update : आज भी दो बजे तक खुलेगा हल्द्वानी का बाजार, व्यापारियों संग बैठक में राजी हुआ प्रशासन

138
खबर शेयर करें -

 

हल्दवानी : शनिवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी हल्द्वानी का बाजार खुलेगा। इसकी सहमति शुक्रवार को व्यापारियों के साथ हुई प्रशासन की बैठक में लियाया गया। बाजार दोपहर 2 बजे तक खुलेगा और उसके बाद आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर बाकी दुकानें बंद हो जाएंगी। शाम को सात बजे से पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
एसडीएम विवेक रॉय के साथ व्यापारियों की बैठक में व्यापारियों ने आपत्ति जताई कि रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रखा गया है, ऐसे में शनिवार को उन्हें बाजार ख़ोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। इस पर लंबी चर्चा के बाद एसडीएम विवेक रॉय ने शनिवार को दोपहर 2 बजे तक बाजार ख़ोलने की अनुमति दे दी। एसडीएम ने कोरोना नियमों का पालन पूरी ईमानदारी से करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  आग से झुलसी गर्भवती महिला ने तोड़ा दम, ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा

दो बजे की जगह चार बजे हो बंदी का समय
व्यापारी नेता प्रमोद गोल्डी ने मांग उठाई की दोपहर 2 बजे बाजार बंदी की कोई तुक समझ नहीं आ रही है। प्रशासन को चाहिए कि वह दो बजे की जगह शाम चार बजे तक बाजार खुलवाए, उसके बाद लॉकडाउन लगा दे। इससे व्यापारियों को भी नुकसान नहीं होगा और लॉकडाउन का समय भी सात बजे की जगह चार बजे से हो जाएगा। जिससे लाभ ही होगा।